दुकान की खिड़की तोड़कर लाखों की चोरी ।


 


देवदह संवाददाता परसामलिक ।

बीते दो दिनों से लगातार बारिश होने से पीड़ित दुकानदार नहीं गया था आपने दुकान पर तीसरे दिन पहुंचा तो दुकान के शटर में ताले तो लगे थे लेकिन ऊपर खिड़की टूटा हुआ था।

परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमुहानी के पहले नौरंगा चौरेहे पर स्थित आनलाइन , फोटो कापी आधार पेमेंट मोबाइल, रिचार्ज इत्यादि की दुकान कार्तिके मोबाइल सेंटर के नाम से स्थित है। जिसमें बीते दिनों अज्ञात चोरों ने दुकान के उपर लगे खिड़की को तोड कर दुकान में घुसकर काउंटर के दराज में रखा नगदी पांच हजार और लैपटॉप ,प्रिन्टर मशीन फिंगर मशीन मोबाइल व पार्ट सहित आदि समानों को चोर उठा ले गये। पीड़ित दुकानदार बीते 15 व 16 जून को भारी बारिश होने से अपने दुकान नहीं गया था। आज गुरुवार को दुकानदार अपनी दुकान खोलने सुबह पहुंचा तो दुकान के उपर लगे खिड़की को टूटा देख कर दुकानदार दंग रह गया। और आस पास को लोगों को बुलाकर दिखाया और लोगों की मौजूदगी में  शटर में लगे ताले को खोला तो दुकान के अन्दर सभी समान बिखरे पड़े थे। और उपरोक्त सभी कीमती सामान गायब थे। पीड़ित दुकानदार सुर्यनारायण पुत्र हरिप्रसाद निवासी  दुर्गा पुर थाना नौतनवां ने घटना की जानकारी परसामलिक पुलिस को लिखित रुप से किया है। पीड़ित दुकानदार नौतनवा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जो परसामलिक थाना क्षेत्र के नौरंगा चौराहे पर पिछले 10 माह से दुकान किया है।
 इस सन्दर्भ थानाध्यक्ष परसामलिक शाह मुहम्मद ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामले की छानबीन किया जा रहा है।


Post a Comment

0 Comments