बदलते मौसम (मानसून आगमन) के साथ ही केएम्सी हॉस्पिटल में उमड़ी मरीजों की भीड़ ।



 


देवदह संवाददाता ।

के एम् सी डिजिटल हॉस्पिटल में तीन दिनों के बारिश के बाद गुरुवार को भीड़ उमड़ पड़ी , मानसून के आ जाने के बाद बारिश से लोग परेशान रहे , मानसून के बदलाव के बाद अक्सर लोग बीमार पड़ जाते है । बता दे बारिश के उपरांत सुदूर क्षेत्रों से मरीज इलाज कराने हेतु के एम् सी अस्पताल पहुंचे। विभिन्न बीमारियों के 927 मरीज आज के ओपीडी में आए।जनरल मेडिसिन के 156 ,  स्त्री एवम् प्रसूति रोग के 139 , सर्जरी के 74,हृदय रोग के 41, न्यूरो के 145, ई एन टी के 74, ऑर्थ्रो के 56,आंख रोग के 84, दंत रोग के 38, मुख एवम् कैंसर रोग के 22, बालरोग के 98  मरीज रहे। यह भी बता दे कि सरकारी दर पर इलाज होने के आम जनता को स्वास्थ्य  के क्षेत्र में बहुत राहत मिली है। यह भी बता दे कि एम्स भोपाल से  आए एम् डी पैथालॉजिस्ट डॉ सौरभ त्रिपाठी के निगरानी में  थायराइड,कैसर समेत समस्त  जांच  अब के एम् सी में ही हो जाएगा। संस्थान के चेयरमैन विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि  माह जुलाई के द्वितीय सप्ताह से यूरोलॉजी विभाग में  एम् सी एच यूरोलॉजिस्ट  डॉ विकाश ज्वाइन करेंगे जिससे मूत्र रोग के मरीजों को अन्य शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अगले महीने ब्लड बैंक प्रारंभ हो जाएगा जिसमें मरीजों को निशुल्क खून दिया जाएगा जिससे जनपदवासियों की ब्लड की कमी से जान नहीं गवानी पड़ेगी।


Post a Comment

0 Comments