एक्सईएन को मिली प्रतिकूल प्रविष्टि वही ईओ फरेन्दा व नौतनवा का वेतन बांधित करने का निर्देश ।


 

हेमन्त कुमार विशेष संवाददाता ।

महराजगंज : जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में कर करेत्तर व राजस्व की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी। जिलाधिकारी द्वारा विद्युत आपूर्ति में व्यवधान व सही ढंग से विद्युत संचालन के बारे में अधिशासी अभियन्ता सदर से पूछताछ में सही सूचना नही देने तथा विद्युत आपूर्ति ठीक होने की सूचना पर गलत होने के कारण एक्सईएन हरिशंकर को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया।

इसी प्रकार ईओ फरेन्दा द्वारा बैठक से अनुपस्थित रहने तथा सोनौली अधिशासी अधिकारी द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष वसूली में किसी प्रकार वसूली में प्रगति नही होने के कारण वेतन बाधित करने का निर्देश प्रभारी अधिकारी नगर निकाय/अपर एसडीएम अविनाश कुमार को दिया। मुख्य देय व अन्य वसूली लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम होने पर सभी तहसीलदारों के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त किया।

नौतनवा तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता द्वारा बताया गया कि अमीनो द्वारा वसूली न करने के उपरान्त वसूली नही हो पा रही हैं। जिसमें तहसीलदार को निर्देश दिया कि नौतनवा के सभी अमीनों की वेतन बाधित किया जाय। मण्डीसमिति की डेटा सही नही होने पर अपर एसडीएम मो. यसीम को निर्देश दिये गये कि डाटा सही कराये। सभी तहसील के टापटेन बकायेदारों की सूची तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश एओ श्रीनाथधर दुबे को दिया गया।

बैठक में कर करेत्तर एवं राजस्व संग्रह, भू.राजस्व, मण्डी समिति, स्टाम्प देय, आबकारी, व्यापार कर, परिवहन एंव विद्युत देय तथा अलौह एवं खनन की वसूली समीक्षा में सभी की लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम होने पर सभी को हिदायत दी गयी कि लक्ष्य के सापेक्ष वसूली की जाय अन्यथा कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी कुन्जबिहारी अग्रवाल, ज्वान्ट मजिस्ट्रेट साई तेजा सिलम, फरेन्दा एसडीएम अभय कुमार गुप्ता, नौतनवा रामसजीवन मौर्य, निचलौल प्रमोद कुमार, अपर उप एसडीएम अविनाश कुमार, सभी तहसीलदार, आबकारी, वाणिज्य व व्यापार कर, स्टाम्प आयुक्त, परिवहन अधिकारी तथा नगरपालिका व नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments