देवदह ब्यूरो महराजगंज ।
महराजगंज। केएमसी डिजिटल हॉस्पिटल महाराजगंज की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ अनवेंशीका श्रीवास्तव ने 55 वर्षीय महिला का ओवेरियन मास का ऑपरेशन किया जो 4 किलो 600 ग्राम का था। बता दें महिला 2 वर्षों से अत्यधिक परेशान थी जिसके कारण पेशाब एवं प्रसाधन करने में बेहद दिक्कत महसूस हो रही थी साथ ही उल्टी हो जाना , खाने की इच्छा ना होना, पेट में दर्द होने जैसे लक्षण था । डा अन्नवेंशिका ने बताया कि इस तरह के विमारियो में समय से जांच कर सर्जरी करना अनिवार्य है। सर्जरी से महिला अब स्वास्थ्य है एवं जो भी लक्षण पहले थे वह सब ठीक हो गए। इस तरह का ओवेरियन मास का ऑपरेशन जिले में पहली बार हुआ है ।डॉक्टर ने बताया कि इस तरह का वेरियन मास पांच प्रतिशत महिलाओं में आज के दिनों में देखा जा रहा है इस तरह के लक्षण अगर मिलते हैं तो तुरंत स्त्री एवम् प्रसूति रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें एवं तत्काल इलाज कराएं।



0 Comments