देवदह संवाददाता महराजगंज ।
वर्षा ऋतु प्रारंभ हो रही है इस मौसम में तरह-तरह की बीमारियां उत्पन्न होती हैं इस मौसम में उमस एवं बारिश के ठंड से होने वाले सर्दी जुखाम , बुखार की दिक्कत आज के दिनों में देखी जा रही है इस तरह की बीमारियों में केएमसी डिजिटल हॉस्पिटल के मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर विजय कुमार शर्मा ने बताया कि यदि इस मौसम में सर्दी ,जुखाम ,बुखार होता है तो घबराएं नहीं, संक्रमण काल बहुत ही कम हो गया है फिर भी सावधानी रखने की जरूरत है मास्क जरूर लगाएं एवं सर्दी जुखाम बुखार यदि होता है उसमें लापरवाही ना बरतें, तुरंत चिकित्सक से सलाह लेकर उपचार कराएं उन्होंने यह भी बताया कि आजकल के तनाव भरे जीवन में डायबिटीज ,एवम् किडनी व हृदय से संबंधित बीमारियां अत्यधिक देखने में आ रहा है जिससे आमजन घबरा जाते हैं इसका सिर्फ एक कारण है लापरवाही का होना असाध्य रोगों में लापरवाही ना करें और अपनी नियमित दवाओं को लेते रहें साथ हर्बल चीजों का भी प्रयोग करें उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल में मेडिसिन से संबंधित सारी सुविधाएं जैसे ईसीजी 2D एको एक्स रे , ओ पी डी आदि सरकारी दर पर की जा रही है अब बिना संकोच मेडिसिन विभाग से संबंधित बीमारियों को हेतु परामर्श ले सकते हैं। अस्पताल के चेयरमैन विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अब मुझे खुशी है कि के एम् सी अस्पताल का उद्देश्य अब सफल हो रहा है क्योंकि जनपद वाशी अब उच्च चिकित्सा के एम् सी से सरकारी दर पर प्राप्त कर रहे है एवम् स्वास्थ्य लाभ ले रहे है । अब आम जनमानस के आर्थिक स्थिति का कोई अस्पताल दोहन नहीं कर सकेगा क्योंकि के एम् सी जनपद को उच्चतम स्वास्थ्य सेवा हेतु प्रतिबद्ध है।


0 Comments