देवदह ब्यूरो महराजगंज ।
कल दिन मंगलवार को नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 12 वीरबहादुर नगर में नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल व वीरबहादुर नगर के सभासद मुरली मनोहर के देखरेख में वार्ड वासियो के लिए कोरोना का विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया,जिसकी शुरुआत स्वयं सभासद में कोरोना टिका लगवाकर किया । सभासद ने अपने वार्डवासियों को कोरोना के प्रति जागरूक भी किया साथ ही साथ अधिक से अधिक लोगो को इस विशेष टीकाकरण अभियान का लाभ लेने हेतु प्रेरित भी किया ।
यह विशेष टीकाकरण अभियान सभासद ने पोस्ट ऑफिस के बगल में अपने निजी आवास पर वार्डवासियों के लिए लगवाया है ।



0 Comments