देवदह संवाददाता परतावल/महराजगंज।
परतावल ब्लॉक के उप स्वास्थ्य केन्द्र श्यामदेउरवा व चौपरिया मे लग रहे कोविड टीकाकरण का पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया और इसके प्रति लोगो को जागरूक किया। सोमवार को परतावल ब्लाक के ग्राम सभा श्यामदेउरवा के उप स्वास्थ्य केंद्र व चौपरिया में लग रहे कोरोना टीकाकरण का पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने निरीक्षण किया तथा ग्रामीणो से मिलकर उनका हाल जाना ।
निरीक्षण में विधायक ने बताया कि इस घातक बीमारी से लड़ने के प्रति हमारी केंद्र व प्रदेश की सरकार संवेदनशील है तथा इससे बचाव के लिए अब गांवो में भी वैक्सीनेशन प्रारम्भ किया जा रहा है। प्रत्येक गावो में वैक्सीन लगाने का कार्य चल रहा है। आप सब भी टीकाकरण अवश्य लगवाए । इस महामारी से जहां दुनिया संघर्ष कर रही है वही हमारे प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में कोरोना पर सफलता पूर्वक नियंत्रण करने में सफल रहे है। सभी लोग टीका लगवाए,गाव के लोग प्रयास करे कि कोई छूट न जाये तथा वैक्सीन लगवाने से न डरे। जीवन बचाने के लिए कोविड टीका अवश्य लगवाए।
इस दौरान एएनएम मीरा , विवेक पटेल, चंचल तिवारी, इस्पेक्टर सुनील कुमार राय,प्रतिनिधि नन्दू दुबे, सुनील,राकेश चन्द्र ,जनार्दन चौहान, आदि तमाम लोगों मौज़ूद रहे।


0 Comments