अमित देवदह संवाददाता ।
अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के पुलिस के सारे दावे तब धरे के धरे रह जाते है जब नगर पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर स्थित एक्सप्रेस मोबाइल केअर के दुकान के सटर को चोर ग्राइंडर कटर के सहायता से रात 1:30 पर काटते रहे ।
हालांकि चोर दुकान के अंदर दाखिल नही हो सके ।
उनका यह करतूत सीसी कैमरे में कैद हो गया जिसके आधार पर पुलिस इनकी तलाश शुरू कर दी है ।
इस घटना से पुलिस की रात्रि गस्त की पोल भी खुल गई ।



0 Comments