सराहनीय कदम: एनसीसी के छात्रों ने लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया ।


 

हेमन्त कुमार विशेष संवाददाता ।

ठूठीबारी/महराजगंज :- कस्बे के राधा कुमारी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स छात्रों के द्वारा शुक्रवार की दोपहर कोरोना संक्रमण से रोकथाम व बचाव के लिए कोतवाली क्षेत्र के कई गावों में घर घर जाकर कोरोना वैक्सीन लगवाने को जागरूक किया और इससे बचने के लिए सामाजिक दूरी और मास्क पहनाने का भी आह्वान किया।

मिली जानकारी के अनुसार एनसीसी कैडेट्स के छात्रों ने गांवो में जाकर कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण के फायदे समझाएं। इसके लिए उन्होंने अपने हाथ में कोविड-19 संबंधी स्लोगन व नारे लिखी तख्तियां और बैनर ले रखे थे।

एनसीसी के छात्रों ने ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा तुर्कहिया, लालपुर, चटिया में प्रत्येक गली-मोहल्ले में घर-घर जाकर ग्रामवासियों को कोविड-19 टीकाकरण से होने वाले फायदे समझाएं और टीका लगवाने को जागरूक किया।

शासन के नियम के अनुसार 18 वर्ष से 44 व 45 वर्ष से अधिक की आयु वाले सभी व्यक्ति नि:शुल्क टीकाकरण का लाभ उठा सकते हैं। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि कांत जाटव, सीटीओ संतोष कश्यप, डॉ० ओमकार नाथ पांडे, व एनसीसी के विजय गौतम, सिद्धार्थ, प्रमोद, चंद्रमणि, रोशन सहित कई अन्य छात्र मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments