सदर तहसील के ग्राम विजयपुर में प्रधान व पूर्व प्रधान के समर्थकों में हिंसक झड़प,खूब चले ईंटे पत्थर ।


 

कृष्ण मुरारी पटेल संवाददाता ।

गांव में पुलिस फोर्स तैनात, 10 लोगों को हिरासत में लिया गया ।

महराजगंज : सदर तहसील क्षेत्र के विजयपुर में प्रधान व पूर्व प्रधान के लोग आपस में भिड़ गये।दोनो पक्षों की हुई भिडंत में जमकर ईट पत्थर बरसे । भीषण संघर्ष मे दोनो पक्षों के कई लोग घायल हो गये।भिडंत के बाद गांव मे चीख पुकार मच गयी।दहशत जदा ग्रामीणो ने घटना की सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुची पुलिस ने स्थिति को काबू मे किया और दोनो पक्षो के लोगो को थाने ले गयी ।

चौक थाना क्षेत्र के विजयपुर मे चुनाव को लेकर आए दिन विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।बताया जाता है कि गुरुवार को पूर्व प्रधान व चुनाव हारने वाले जयहिंद का पुत्र विक्की चौराहे पर कुछ सामान लेने गया था वहीं प्रधान रमाकान्त के पक्ष के लोगो से उसकी कहासुनी हो गयी।विक्की ने घटना की जानकारी परिजनो को दी इसके बाद परिजन प्रधान पक्ष के लोगो से विवाद के बारे मे जानना चाहा तो दोनो पक्षो मे विवाद और बढ़ गया।दोनो पक्ष आमने सामने हो गये और जमकर ईट पत्थर चले।गांव मे ईट पत्थर और हगांमे के बीच दशहत मच गया।गांव मे बवाल की सूचना पर निचलौल सीओ डीके उपाध्याय एसओ चौक बृजेश सिंह फोर्स लेकर घटनास्थल पर पहुचे और घटना मे शामिल व्यक्तियो को पकड़ कर थाने ले गये ।

गांव मे तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दी गयी है।गांव मे बवाल के बाद तनाव बना हुआ है । पुलिस दोनो पक्षो के ऊपर कानूनी कार्यवाही कर मामले की जांच में जुट गयी है । एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना के बाद मौके पर फौरन पुलिस पहुंची और घटना में शामिल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है । गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस की तैनाती की गई है । घायलों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है।



Post a Comment

0 Comments