जिला जज,जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया आकस्मिक निरीक्षण ।


 

हेमन्त देवदह संवाददाता ।

महराजगंज ।

जिला जज संदीप जैन, जिलाधिकारी डा0 उज्ज्वल कुमार,पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता,सीजीएम सौरभ कुमार श्रीवास्तव,प्रागदत्त शुक्ला सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । कोरोना महामारी के मद्देनजर जेल में स्वास्थ्य व सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों का रख-रखाव, कैदियों के खान-पान व मेस व्यवस्था, साफ सफाई का जायजा लिया। कैदियों से मिलकर उनकी व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की । कैदियों के समस्याओं  में कहा कि जिन कैदियों को हल्की धाराओं में बन्द किया गया है और माफीनामा लगाना चाहते है। उन्हें लगने वाली लोक अदालत में फाईलों का निस्तारण किया जाय। कोविड महामारी नियंत्रण हेतु सभी कैदियों को वैक्सीनेशन/ टीकाकरण किया जा चुका हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सालय द्वारा दवा वितरण किया गया है परन्तु बताया गया कि होम्योपैथिक विभाग द्वारा वितरण नही किया गया है। उन्होनें होम्योपैथिक  चिकित्साधिकारी को निर्देश जारी करने हेतु कहा गया । क्षय रोग की डाक्टरो की टीम ने कैदियों की स्वास्थ्य परिक्षण भी किया गया है ।

निरीक्षण में कोराना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग व स्वच्छता पर विशेष जोर देने के साथ मास्क उपयोग को लेकर दिशा निर्देश भी दिया। उक्त अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी/ जिला जेल अधीक्षक अविनाश कुमार, जेलर अरविन्द कुमार श्रीवास्तव,डिप्टी जेलर रणजीत यादव, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments