अमित देवदह संवाददाता महराजगंज ।
महराजगंज के जिला सूचना अधिकारी बनाये गये प्रभाकर मणि त्रिपाठी ।
#महराजगंज जिले का सूचना कार्यालय लंबे समय से बिना अधिकारी के संचालित हो रहा था । प्रदेश की योगी सरकार द्वारा महराजगंज जनपद के लिए जिला सूचना अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई । प्राप्त सूचना के अनुसार प्रभाकर मणि त्रिपाठी महराजगंज के जिला सूचना अधिकारी बनाये गये हैं। अब उम्मीद की जा रही है कि प्रभाकर मणि त्रिपाठी की अगुवाई में जिला सूचना कार्यालय की रंगत लौट आयेगी। विभागीय जानकारी के अनुसार आखिरी बार जुलाई 2017 में महराजगंज में जिला सूचना अधिकारी की तैनाती हुई और तत्कालीन सूचना अधिकारी के यहां से जाने के बाद यह जनपद जिला सूचना अधिकारी के बिना ही चल रहा है। लंबे समय से जिला सूचना अधिकारी कार्यालय मुखिया विहीन था। जिला सूचना अधिकारी की तैनाती नहीं होने से सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार बाधित हो रहा था। लेकिन अब जिला सूचना अधिकारी की नियुक्ति के साथ कई समस्याएंम एक साथ खत्म होने की उम्मीद हैं।
महाराजगंज जनपद के जिला सूचना अधिकारी के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। काफी दिनों से महराजगंज में यह पद खाली चल रहा था। 2018 बैच पीसीएस अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी मूल रूप से सन्तकबीरनगर जिले के निवासी है लेकिन परिवार सहित वो गोराखपुर मे रहते है। जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि की पहली नियुक्ति महाराजगंज में होने के बाद बधाईयों का तांता लगा हुआ है। प्रभाकर के बड़े भाई मार्कन्डेय मणि त्रिपाठी गोरखपुर के वरिष्ठ पत्रकार तथा गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष भी है


0 Comments