उत्तरप्रदेश में मंगलवार व बुधवार को हल्की बूंदाबांदी के आसार, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत ।


 

देवदह संवाददाता लखनऊ ।

। इस साल मई के महीने मे हुई बारिश की वजह से भले ही मई में गर्मी ने ज्यादा नहीं झुलसाया लेकिन जून का पारा बेहद चढ़ा हुआ है। हालांकि अभी मानसून आने में अभी थोड़ा समय है।


सामान्यतः 15 जून तक गोरखपुर में मानसून पहुंचता हैं लेकिन इस बार केरल में ही मानसून 3 दिन की देरी से पहुंचा था। इसलिए इसके गोरखपुर में भी देरी से पहुँचने की संभावना है।


चूंकि मई में बारिश हुई है इस लिए मौसम में थोड़ी बहुत नमी भी है। इसलिए मौसम में  उमस भारी गर्मी छाई हुई है। हालांकि आने वाले दिनों में आपको इस गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

मंगलवार से बदलेगा मौसम का मिजाज।

यह स्थिति सोमवार को भी रहेगी। मंगलवार व बुधवार को हल्की बूंदाबांदी होगी और गुरुवार से प्री-मानसून की बौछारे पड़ने की उम्मीद है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। संभावना जतायी जा रही है कि 10 व 11 जून को 10 से 15 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञ आगामी 12 से 15 जून के बीच मानसून की इंट्री का अनुमान लगा रहे हैं। इससे मौसम का मिजाज बदलेगा। हालांकि उस दौरान अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है ।

Post a Comment

0 Comments