देवदह ब्यूरो गोरखपुर ।
गोरखपुर। कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच भी अपराध और पुलिस दोनों का काम जारी है। इसी क्रम में एसटीएफ ने भी आज अकाउंट में एक अपराधी को मार गिराया है।
बताया जा रहा है कि कुख्यात डान खान मुबारक का दाहिना हाथ कहा जाने वाला शार्प शूटर परवेज एसटीएफ के साथ सीएम सिटी गोरखपुर में हुई मुठभेड़ में मारा गया है।
यह एनकाउंटर चिलुआताल थाना क्षेत्र के चुटहा पुल के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि एसटीएफ पूरी तैयारी के साथ परवेज को पकड़ने की फिराक में थी।
लेकिन परवेज में सरेंडर करने के बजाय पुलिस की टीम पर हमला करना शुरू कर दिया। इसके बाद मुठभेड़ में परवेज को गोली लगी।
बाद में उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि परवेज अंबेडकर नगर जिले का रहने वाला था और पुलिस की तरफ से उसके ऊपर 100000 रुपए का इनाम रखा गया था।
परवेज के ऊपर हत्या, लूट, फिरौती, रंगदारी और धमकी देने जैसे कई संगीन मुकदमे दर्ज थे। लंबे समय से उत्तर प्रदेश पुलिस परवेज की तलाश में जुटी हुई थी।


0 Comments