महराजगंज:जोश व उल्लास के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया ।


 

अमित देवदह संवाददाता ।

 आज दिनांक 01-07-2021 दिन बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी जनपद महराजगंज के जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय पर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी का 48 वा जन्मदिवस जिला अध्यक्ष श्री आमिर हुसैन के अध्यक्षता में जोश व उल्लास के साथ मनाया गया, सर्वप्रथम पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता कोविड गाइडलाइन को दृष्टि में रखते हुए, केक काट कर एक दूसरे को खिलाए तत्पश्चात सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के साथियों के द्वारा परंपरागत सोहर गीत माननीय अखिलेश यादव के सम्मान में गाया गया, इस अवसर पर कार्यकर्ता नेता और पदाधिकारियों का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था जिला अध्यक्ष श्री आमिर हुसैन ने कहा कि आज देश- प्रदेश के मुस्तकबिल अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में विकास के कई आयाम लिखने वाले माननीय अखिलेश यादव जी का जन्म दिवस को संकल्प दिवस के रूप में हम सभी समाजवादी साथी मना रहें है,श्री आमिर हुसैन ने कहा कि ज़ब उत्तर प्रदेश में माननीय अखिलेश यादव जी की सरकार थी तब सरकारी योजनाओं की खजाना सीधे आम जनता व विकास के लिए खोल दिया गया था, माननीय नेता जी मुलायम सिंह यादव जी के संरक्षण में डॉ राम मनोहर लोहिया जी के विरासत को आगे बढ़ाते हुए, ‘रोटी कपड़ा सस्ती हो दवा पढ़ाई मुफ़्ती हो’ के सपनों को साकार करने के लिए संकल्पित रहे|

Post a Comment

0 Comments