संचारी रोग नियंत्रण अभियान रथ को हरी झंण्डी दिखाकर जिलाधिकारी ने किया रवाना ।




 


हेमन्त कुमार विशेष संवाददाता ।

जिलाधिकारी ने संयुक्त चिकित्सालय से फीता काटकर व प्रचार बाहन को हरी झण्डी दिखाकर विशेष संचारी अभियान  अभियान का किया शुभारंभ ।

महराजगंज-01 जुलाई 2021,जिलाधिकारी डा0उज्ज्वल  कुमार द्वारा 

 संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान की शुरुआत कर सफाई ब्यवस्था तथा दस्तक जागरूकता हेतु मासिक प्रचार प्रसार व नियंत्रण में सभी की सहभागिता जरूरी है। ऐसे में सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करना होगा। जन समुदाय को संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान में बढ चढकर प्रतिभाग करना होगा। 

 जिलाधिकारी डा0उज्ज्वल कुमार द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह व दस्तक पखवाड़ा के शुभारंभ के अवसर पर जिला चिकित्सालय के ओपीडी गेट पर दस्तक पखवाड़ा का स्टीकर भी चस्पा किया।

  जिलाधिकारी ने कहा कि पूरे जुलाई माह विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह तथा 12 से 25 जुलाई तक दस्तक पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसके तहत साफ सफाई के लिए जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जाएगा।  सभी संबंधित विभाग संचारी रोग नियंत्रण माह में अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन किया जाय। आम जन से भी अपील है कि जागरूकता और सतर्कता ही हथियार हैं साफ सफाई,मच्छरो से बचाव,शुद्ध पेयजल, कीटनाशक दवाओ का छिड़काव से ही संचारी रोग पर वार करें। उन्होंने कहा कि नगर में अभियान के दौरान साफ सफाई, फागिंग व छिड़काव पर विशेष जोर होगा।

जिलाधिकारी द्वारा हास्पिटल परिसर का निरीक्षण भी किया। परिसर की सफाई ब्यवस्था को सुदृण करने हेतु सी एम एस को निर्देशित भी किया। 

        इस अवसर पर नगर  अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0अशोक कुमार श्रीवास्तव, एसीएमओ डा0 राकेश कुमार, एसीएमओ डा0एके मिश्रा, डिप्टी सीएमओ डा0आईए अंसारी, सीएमएस डा0एके राय, सदर सीएचसी के अधीक्षक डा0 केपी सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी त्रिभुवन चौधरी, परामर्शदाता कौलेश्वर चौधरी,डीसीपीएम संदीप पाठक, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भागवत सिंह, डा0देवी प्रसाद गोस्वामी, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डा0 विकास यादव, यूनिसेफ के डीएमसी अनिल तोमर, बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह, जिला समन्वयक उत्कर्ष, यूनिसेफ के बीएमसी दीपक शर्मा सहित अन्य भी उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments