देवदह संवाददाता महराजगंज ।
डॉक्टर्स डे पर के एम् सी ने कोराना शहीदों की याद में पौध रोपित किया ।
चिकित्सक भगवान का दूसरा रूप होता है ये तो जग जाहिर है,चिकित्सा सेवा में रहते हुए कई चिकित्सकों ने कोराना से अपनी जान गंवा दी।आज इस मौके पर के एम् सी डिजिटल हॉस्पिटल में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें सर्व प्रथम इस जिले में कोराना से शहीद हुए डॉ शिवराज व डॉ नूपुर गुप्ता के याद में अस्पताल के चिकित्सा विशेषज्ञों ने प्रांगड़ में पौध रोपित किया। इसके बाद डॉक्टर डे पर गोष्ठी आयोजित की गई । गोष्ठी में क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ रफीक ने बताया कि चिकित्सक समाज का एक अहम कड़ी है , हम सभी चिकित्सक मानव सेवा हेतु समर्पित है, इसलिए हमे हमेशा इंसानियत को नहीं भूलना चाहिए , इसी तरह मेडिसिन विभाग के डॉ विजय कुमार शर्मा, स्त्री एवम् प्रसूति रोग की डा अन्वेंशिका, चिकित्सा अधीक्षक डा शमशुल हक, न्यूरो विभाग के डॉ विश्वनाथ , ई एन टी सर्जन मेजर डॉ यश वर्धन, मुख कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ अमित सिंह चंदेल,बालरोग विशेषज्ञ डॉ अनीश संजय, छाती रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील ने चिकित्सा से जुड़े अहम मुद्दों पर अपना विचार रखा।वहीं के एम् सी नर्सिंग कॉलेज ने भी डॉक्टर्स डे पर कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बीएससी नर्सिंग, जी एन एम, ए एन एम व पैरामेडिकल के छात्रों ने चिकित्सकों के योगदान पर गोष्ठी किया इसमें प्राचार्य डॉ भानु प्रिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन चिकित्सको हेतु समर्पित है।उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।इस मौके पर ग्राम सभा पकड़ी में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमें के एम् सी के आरोग्य रथ के टीम सामिल रही , शिविर संयोजक डॉ धनंजय ने कहा कि आज से हर एक गांव में आरोग्य रथ के माध्यम से ग्रामीणों का निशुल्क स्वास्थ्य जांच किया जाएगा, उन्होंने ग्राम प्रधान जनों को अपने अपने गांव के जनमानस का निशुल्क स्वास्थ्य जांच हेतु बढ़ चढ़ कर सहयोग करने का अपील किया।इस मौके पर चेयरमैन विनय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि के एम् सी का सिर्फ एक उद्देश्य है मराजगंज वाशियो को उच्च चिकित्सा सेवा प्रदान करना , जिसके लिए हम पूरी तरह से समर्पित है।



0 Comments