देवदह संवाददाता महराजगंज ।
जिला संयुक्त चिकित्सालय महाराजगंज में जनरल आई0सी0यू वार्ड की सुविधा उपलब्ध नहीं है । जिसकी वजह से आए दिन यहां के मरीजों को मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर करना पड़ता है ,यहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज की दूरी लगभग 55 किलोमीटर है जिसको तय करने में लगभग डेढ़ घंटे का समय लगता है जिसकी वजह से मरीजों को जान तक गंवानी पड़ती है । इसी क्रम में 10 बेड का आई0सी0यू वार्ड जिला महराजगंज की जनता की सेवा के लिए प्रदान करने का मांग आज जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी डॉ सूरज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपा ।



0 Comments