हेमन्त कुमार विशेष संवाददाता महराजगंज ।
भारतीय स्टेट बैंक महाराजगंज द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर साइकिल यात्रा में शामिल एसएसबी जवानों के लिए आई0टी0एम कॉलेज परिसर में स्वागत और जलपान का वितरण किया गया । मुख्य प्रबंधक अरुण मिश्रा ने बताया कि एस0एस0बी के साथ जुड़कर एस0बी0आई गौरवान्वित महसूस कर रहा है । इस अवसर पर एसएसबी के कमांडेंट श्री मनोज सिंह द्वारा मुख्य शाखा प्रबंधक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया व आभार व्यक्त किया गया ।
विदित हो कि कल "आजादी का अमृत महोत्सव" साईकल रैली का जनपद में भव्य स्वागत किया गया । इस मौके पर जय हिंद के नारों से पूरा आसमान गूँज उठा ।
गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन पर आजादी के 75वे वर्षगाँठ पर सीमा सुरक्षा बल के जवान 2374 किलोमीटर की साईकल यात्रा पर हैं ।
भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा आजादी के 75 वे वर्षगाँठ पर "आजादी का अमृत महोत्सव" का एसएसबी के जवानों ने साईकल यात्रा निकाला है. जो असम के तेजपुर से चलकर राजघाट दिल्ली 2 अक्टूबर को पहुंचेगी ।
71 जवानों की इस टोली ने परतावल बाजार के पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज के मैदान से आरंभ हुआ "जय हिंद" के नारों से आसमान गुंजायमान हो उठा ।


0 Comments