
देेेवदह एक्सप्रेस संवाददाता महराजगंज ।
एन एच 730पर सेमरा राजा के पास निर्मित टोल प्लाजा का उद्घाटन गुरुवार को प्लाजा के सहायक अभियंता सौरभ मिश्र ने फीता काटकर किया।नेशनल हाईवे अथार्टी आफ इंडिया के निर्देश के बाद सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों ने गुरुवार को सुबह 8बजे से टैक्स लेना शुरु किया।
गोरखपुर महराजगंज मार्ग पर सेमरा राजा के पास बने टोल टैक्स से गुजरने वाले वाहन पहले दिन रेट को लेकर जानकारी करते रहे।तमाम प्राइवेट सवारी वाहन जब टोल प्लाजा पर पहुचे और टैक्स जमा किया तो नुकसान को लेकर परेशान दिखे।
उद्घाटन के अवसर पर टोल प्रबंधक श्यामधर पाठक, सहायक अभियंता एन एच ए आई सौरभ मिश्रा, तकनीकी पर्यवेक्षक पप्पू कुमार,आईटी एक्सपर्ट सत्य प्रकाश राय, शशांक शुक्ल,प्लाजा के मैनेजर श्यामधर पाठक आदि लोग मौजूद रहे।

0 Comments