आज़ादी के "अमृत महोत्सव" के अंतर्गत के0एम्0सी हॉस्पिटल ने लगाया निशुल्क चिकित्सा एवम् स्वास्थ्य शिविर ।



 


 देवदह एक्सप्रेस संवाददाता महराजगंज ।


के एम् सी डिजिटल हॉस्पिटल , महराजगंज ने अमृत महोत्सव के अन्तर्गत निशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जन जागरूकता शिविर का आयोजन विकास खंड मिठौरा के बेलभरीया ग्राम में किया। शिविर का आयोजन प्राथमिक विद्यालय में किया गया। शिविर में हड्डी एवम् जोड़ रो ग एवं मूत्र रोग के बहुतायत मरीज थे। स्वास्थ्य टीम  में डॉ सुनील श्रीवास्तव ने कहा की मौसम बदल रहा है इस समय जागरूक रहने की जरूरत है पानी को उबाल कर पिए, ताजा भोजन करे। डॉ धनंजय कुशवाहा ने कहा कि गठिया, जोड़ों के दर्द आदि का कारण गलत तरीके के उठने बैठने से एवम् अनियमित दिनचर्या के साथ गलत खान पान है , नियमित रूप से व्यायाम एवम् फिजियोथैरेपी से इन बीमारियों से बचा जा सकता है। शिविर मधुमेह कि जांच, फिजियोथैरेपी ,फिटनेस जांच, आंखो के रोशनी का जांच के साथ चिकित्सा परामर्श भी किया गया। शिविर संयोजक डॉ देव चंद्रा ने बताया कि के एम् सी ने अमृत महोत्सव के अंतर्गत जनपद महराजगंज के समस्त  ग्राम सभाओं में निशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जारूकता शिविर का आयोजन  करना सुनिश्चित किया गया है,उन्होंने हड्डी एवम् जोड़ रोग एवम् मूत्र रोग के मरीजों को  बताया कि अस्पताल परिसर में हड्डी ,जोड़ एवम् नस रोग के विशेषज्ञ सर्जन डॉ विवेक नायक एवम् डॉ शैलेन्द्र सिंह चौबीस घंटे उपलब्ध है, वहीं मूत्र रोग विभाग में डॉ विकास कुमार भी २४ घंटे उपलब्ध है गुर्दा, पेशाब नली, पेशाब थैली के पथरी,एवम् अन्य बीमारियों के मरीजों का इलाज अब जनपद में ही हो सकेगा । शिविर में ग्राम प्रधान सुदर्शन यादव एवम् राजेश,शैलेन्द्र, बलराम, डॉ राम मिलन प्रजापति आदि लोगो ने सहयोग किया। पैरामेडिकल  एवम् नर्सिंग स्टाफ  प्रीति गौड़,काजल,अंगिरा, फिजियोथैरेपिस्ट वंदना वर्मा, लीला मोर्या,  ऑप्टोमेट्रिस्ट विजेता, रीफत,रूपम जनसंपर्क अधिकारी  अभिषेक , आनंद तिवारी, भगौती  ने मरीजों का उपचार एवम् देखभाल किया।

इस विशेष शिविर  में २३४ मरीजों का उपचार किया गया ।


Post a Comment

0 Comments