हेमन्त कुमार संवाददाता ।
माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय श्री जय प्रकाश तिवारी, के निर्देशानुसार आज दिनांक-14 सितम्बर, 2021 को हिन्दी दिवस के अवसर पर दीवानी न्यायालय, महराजगंज के सभाकक्ष में प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, श्री हरिनाथ पाण्डेय की अध्यक्षता में एक संगोषठी का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारीगण क्रमश मोटर दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधीकरण, श्री संजय कुमार यादव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, श्री महेश कुमार कुशवाहा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, एस0सी0/एस0टी0, श्री सुरेन्द्र कुमार सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पोक्सो, श्री राजेश पराशर, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, चतुर्थ, श्रीमती रेखा सिंह, अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, प्रथम, श्री नीरज कुमार बक्शी, अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, द्वितीय, श्री काशीनाथ, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, त्वरित न्यायालय, प्रथम, श्री छांगुर राम, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, त्वरित न्यायालय, द्वितीय, श्री कमलेश्वर पाण्डेय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री सौरभ श्रीवास्तव, सिविल जज, सी0डि0, श्रीमती आस्था श्रीवास्तव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री प्राग दत्त शुक्ला, सिविल जज, सी0डि0, त्वरित न्यायालय, श्री बलवन्त कुमार भारती, सिविल जज, जू0डि0, श्री शरजिल खान, न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री सौरभ पाण्डेय, अपर सिविल जज, जू0डि0, द्वितीय, सुश्री ईशा अग्रवाल, अपर सिविल जज, जू0डि0, तृतीय, श्री देवेश त्रिपाठी, सिविल जज, जू0डि0, त्वरित न्यायालय, प्रथम, श्री प्रभात कुमार सिंह, सिविल जज, जू0डि0, त्वरित न्यायालय, द्वितीय, सुश्री श्वेता सोनी व अध्यक्ष, सिविल कोर्ट, बार एसोसिएशन, महराजगंज श्री जितेन्द्र सिंह, मंत्री श्री दिनेश कुमार गुप्ता, तथा अन्य अधिवक्तागण उपस्थित हुए। संगोश्ठी में उपस्थित वक्ताओं द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये और हिन्दी का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता फैलाये जाने पर बल दिया गया। सभी वक्ताओं द्वारा हिन्दी में अधिक से अधिक कार्य करने के लिए आश्वस्त किया गया और हिन्दी भाषा को राष्ट्र भाषा के रूप में स्थापित किये जाने हेतु दृढ इच्छा शक्ति की आवश्यकता बतायी गयी। कार्यक्रम का संचालन सुश्री श्वेता सोनी, सिविल जज, जू0डि0, त्वरित न्यायालय, द्वितीय द्वारा किया गया। अन्त में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महराजगंज श्री प्राग दत्त शुक्ला द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बड़े ही सौहार्द पूर्ण वातावरण में गोष्टी का समापन किया गया।
(प्राग दत्त शुक्ला)
सचिव,
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,
महराजगंज।



0 Comments