हेमन्त कुमार विशेष संवाददाता ।
महाराजगंज, 14 सितंबर 2021, आज जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार द्वारा विनियमित क्षेत्र के विस्तार व नगर पालिका/नगर पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई के संदर्भ में संबंधित उपजिलाधिकारियों व अधिशासी अदिकरियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि विनियमित क्षेत्रों में नक्शे कम संख्या में पास हो रहे हैं, जिससे अवैध निर्माण बढ़ रहे हैं। इसलिए सभी संबंधित उपजिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि नक्शे अधिक से अधिक जारी हों। जिन लोगों ने अवैध निर्माण कर लिया है, उन्हें नोटिस देकर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही शुरू की जाए। अवैध निर्माण कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि सिसवा बाजार नगर पालिका क्षेत्र घोषित हो गया है। इसी प्रकार सदर क्षेत्र का भी विस्तार हो रहा है। इसी अनुपात में विनियोजित क्षेत्र का विस्तार भी होना चाहिए।
अधिशासी अधिकरियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में साफ-सफाई दिखनी चाहिए। इसके लिए वे यह सुनिश्चित करें कि डोर-टू-डोर कूड़ा उठाया जाए और उन्हें तय मानकों के अनुरूप अलग कर अंतिम रूप से निस्तारित किया जाए। हफ्ते में कम से कम दो दिन सभी अधिशासी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में पड़ने वाले प्राथमिक विद्यालयों और प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अंदर और बाहर साफ-सफाई नियमित तौर पर की जाए। जनपद में निरंतर फॉगिंग, एन्टी लार्वा का छिड़काव आदि कराते रहें, ताकि मच्छरों से पैदा होने वाले रोगों को फैलने से रोका जा सके।
बैठक में जॉइंट मजिस्ट्रेट साई तेजा सीलम, अपर उपजिलाधिकारी अविनाश कुमार समेत सभी उपजिलाधिकारी और अधिशासी अधिकारी उपस्थित थे।



0 Comments