हेमन्त कुमार विशेष संवाददाता ।


माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद तथा उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा जारी दिषा निर्देषो के अनुपालन में माननीय जनपद न्यायाधीष महोदय के आदेशानुसार आज दिनांक-21.09.2021 को अपरान्ह 2.00 बजे सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महराजगंज श्री प्राग दत्त शुक्ला द्वारा जिला कारागार, महराजगंज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय प्रभारी अधीक्षक श्री ए0के0 श्रीवास्तव, डिप्टी जेलर, श्री रंजीत यादव, उपस्थित मिले। जिसका मिलान विवरणीय से करने पर सही पाया गया। सचिव द्वारा बन्दियों के बैरक में जाकर उनसे उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी और उनके द्वारा पूछे गये प्रश्नो का सम्यक उत्तर दिया गया। सचिव द्वारा उपस्थित बन्दियों को यह बताया गया कि महामारी के इस दौर में माननीय उच्च न्यायालय तथा केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करना हम सभी के हित में है जिसके अन्तर्गत सोषल डिस्टेन्सिगं तथा मास्क व सेनिटाइजर का प्रयोग बहुत ही आवश्यक है। सचिव द्वारा अधीक्षक से सफाई के सम्बन्ध में पूछने पर बताया गया कि प्रतिदिन पाकशाला हास्पिटल व बैरक को सेनीटाइज किया जाता है। इमरजेन्सी में किसी भी बन्दी को पहले जेल के हास्पिटल मे रखा जाता है और फिर जैसी स्थिति होती है उसे जिला अस्पताल में दिखाया जाता है। सचिव द्वारा अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि यदि किसी बन्दी को विधिक सहायता अथवा अधिवक्ता की आवश्यकता हो तो उसका प्रार्थना पत्र तत्काल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध करावें जिससे उसको सहायता दिया जा सके। निरीक्षण के दौरान बन्दी श्रवण हजाम द्वारा बताया गया कि उसके पास अधिवक्ता पैरवी करने वाला नही है उसे निः शुल्क अधिवक्ता दिलाया जाय जिस पर सचिव द्वारा अधीक्षक को निर्देशित  किया गया कि वे इस बन्दी का प्रार्थना-पत्र अविलम्ब जिला प्राधिकरण को उपलब्ध करावें जिसस इसके मुकदमें की पैरवी हेतु अधिवक्ता नियुक्त किया जा सके। निरीक्षण के दौरान अन्य किसी बन्दी द्वारा किसी भी समस्या के सम्बन्ध में नही कहा गया। तद्नुसार निरीक्षण टिप्पणी की एक प्रति अधीक्षक जिला कारागार, महराजगंज को अनुपालनार्थ प्रेशित किया जाय।

अतः जनहित में उक्त सूचना समस्त दैनिक समाचार-पत्रों में प्रकाशित कराये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।


(प्राग दत्त शुक्ला)

सचिव,

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,

महराजगंज।