देवदह संवाददाता महराजगंज ।
केएमसी में उमड़ी भीड़ ओपीडी १२०० के पार ।
के एम् सी डिजिटल हॉस्पिटल ,महराजगंज में आम जनमानस हेतु सरकारी दर के शुरुआत के बाद इन दिनों जनपद के आम जन स्वास्थ्य सेवाओं के लाभ खूब उठा रहे है,आज के ओपीडी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से इलाज के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। चिकित्सकों ने विभिन्न विभागों के ओपीडी में कुल 1206 मरीज देखे। बता दे न्यूरो रोग विभाग में १८२ मरीज आए, न्यूरो विभाग के चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ विश्वनाथ ने बताया कि जनपद में न्यूरो रोग के मरीज बहुतायत है, मरीजों में मिर्गी,लकवा,सायटिका,ब्रेन में गाठ, माइग्रेन , मानसिक विकार आदि के मरीज अधिक आते है एवम् स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे है। वहीं हड्डी एवम् जोड रोग विभाग में १४७ मरीज आए, हड्डी एवम् जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ विवेक नायक एवम् डा शैलेन्द्र ने सयुक्त रूप से बताया की अज्ञानता में बहुत सारी हड्डियां टेढ़ी हो जाती है यदि समय से उपचार किया जाय तो हड्डी एवम् जोड़ रोगों से बचा जा सकता है।स्त्री एवम् प्रसूति रोग विभाग में १५४ मरीज देखे गए, गायनेकोलॉजिस्ट डॉ अन्वेंशीका ने बताया कि जनपद में ल्युकोरिया, बाझपन , बच्चेदानी का गाठ,के मरीज अधिक आते है ,उन्होंने सेल्फ हाइजीन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई । मूत्र रोग विभाग में ८९ मरीज आए , यूरोलॉजिस्ट डॉ विकाश कुमार ने कहा कि यहां गुर्दे एवम् पेशाब नली के पथरी की समस्या बहुत है, इसलिए अत्यधिक पानी का सेवन करे, दर्द होने पर चिकित्सक से अवश्य दिखाए।मुख एवम् कैंसर रोग विभाग में ६५ मरीज आए।कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ अमित सिंह चंदेल ने बताया कि मुख कैंसर के बहुतायत मरीज आते है। इसका मुख्य कारण तम्बाकू, पान ,गुटखा एवम् धूम्रपान है इससे लोगो को बचना चाहिए। क्रिटिकल केयर एवम् हृदय रोग विभाग में १३३ मरीज देखे गए, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ एस एम् रफीक ने बताया कि मरीजों में कोलेस्ट्राल, ब्लाकेज, उच्च रक्त चाप, के मरीज अधिक रहते है उन्होंने यह भी बताया कि जीवन शैली में सुधार से असाध्य रोगों से बचा जा सकता है। जनरल मेडिसिन विभाग में १३३ मरीज रहे ,मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ विजय कुमार ने कहा कि खान पान में सुधार करने की आवश्यकता है, जिससे मधुमेह जैसे बीमारी से बचा जा सकता है।,जनरल सर्जरी में ८४ मरीज रहे, जनरल सर्जन डॉ शमशुल हक ने बताया कि हर्निया, पाइल्स, पित्त की पथरी, हाइड्रोसिल,आदि का सर्जरी के मरीज बहुतायत रहते है। नाक कान गला रोग विभाग में ७३ मरीज रहे , नाक कान गला रोग विशेषज्ञ मेजर डॉक्टर यशवर्धन ने बताया कि मरीजों में साइनोसाइटिस बहरापन, कान के पर्दे की बीमारी अधिक रहती है। नेत्र रोग विभाग में ६९ मरीज रहे । बाल रोग में ५४ मरीज रहे तो वहीं छाती रोग विभाग में ७७ मरीज रहे, छाती रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने कहा कि मरीजों में सास , दमा टीवी के मरीज बहुतायत रहते हैं। केएमसी के चेयरमैन विनय कुमार ने बताया कि सरकारी दर के शुरुआत के बाद स्वास्थ्य आम जनमानस के लिए सुलभ आवास सस्ता हो गया जिससे सभी लोग बेहिचक अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं अस्पताल में विशेषज्ञों की टीम बड़े ही उत्साह से मरीजों की सेवा हेतु समर्पित है। उन्होंने यह भी बताया कि केवल एक ही लक्ष्य है कि जनपद का कोई भी जनमानस धन के अभाव में स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित ना हो तभी या अस्पताल बनाने का श्रेय पूर्ण होगा। उन्होंने यह भी बताया कि बृहस्पतिवार को माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री श्री पंकज चौधरी जी केएमसी ब्लड बैंक का भव्य शुभारंभ करेंगे जनपद का प्रथम ब्लड बैंक होगा जिसमें प्लाज्मा एवं ब्लड दोनों ही सरकारी दर पर उपलब्ध होगा।



0 Comments