देवदह संवाददाता महराजगंज ।


 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के 71 वें जन्मदिन के अवसर पर  सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत जिला संयुक्त चिकित्सालय महाराजगंज में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में लगभग 95 मरीजों का परीक्षण डॉ आर० यादव , डॉ ए० यम० भास्कर द्वारा किया गया एवं सभी मरीजों के बताए गए लक्षण के अनुसार उचित परामर्श दिया गया और जांच कराया गया । शिविर का आयोजन भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ० सूरज सिंह जी के द्वारा कराया गया । यह विशेष शिविर   अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री खुर्शीद अंसारी , वरिष्ठ भाजपा नेता राम सिंगार सिंह, जिला कार्यालय प्रभारी गौतम तिवारी , की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । इस अवसर पर डॉ ए०के० राय मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला संयुक्त चिकित्सालय महाराजगंज , रामधनी प्रजापति , ई० विनय सिंह आदि मौजूद रहे।