देवदह एक्सप्रेस महराजगंज संवाददाता ।
महराजगंज। केएमसी डिजिटल हॉस्पिटल महराजगंज ने अमृत महोत्सव के अन्तर्गत निशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जन जागरूकता शिविर का आयोजन विकास खंड सिसवा के रूदला पुर में पंचायत भवन में किया गया। शिविर में हड्डी एवमं जोड़ रो ग एवं मूत्र रोग, एनीमिया के बहुतायत मरीज थे। स्वास्थ्य टीम में डॉ अरहम ने कहा की मौसम बदल रहा है इस समय जागरूक रहने की जरूरत है पानी को उबाल कर पिए, ताजा भोजन करे। डॉ देव चंद्रा ने कहा कि गठिया, जोड़ों के दर्द आदि का कारण गलत तरीके के उठने बैठने से एवम् अनियमित दिनचर्या के साथ गलत खान पान है , नियमित रूप से व्यायाम एवम् फिजियोथैरेपी से इन बीमारियों से बचा जा सकता है। शिविर मधुमेह कि जांच, फिजियोथैरेपी ,फिटनेस जांच, आंखो के रोशनी का जांच के साथ चिकित्सा परामर्श भी किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि के एम् सी ने अमृत महोत्सव के अंतर्गत जनपद महराजगंज के समस्त ग्राम सभाओं में निशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जारूकता शिविर का आयोजन चल रहा है,डा चंद्रा ने यह भी बताया कि हड्डी एवम् जोड़ रोग एवम् मूत्र रोग के मरीजों को बताया कि अस्पताल परिसर में हड्डी ,जोड़ एवम् नस रोग के विशेषज्ञ सर्जन डॉ विवेक नायक एवम् डॉ शैलेन्द्र सिंह चौबीस घंटे उपलब्ध है, वहीं मूत्र रोग विभाग में डॉ विकास कुमार भी २४ घंटे उपलब्ध है गुर्दा, पेशाब नली, पेशाब थैली के पथरी,एवम् अन्य बीमारियों के मरीजों का इलाज अब जनपद में ही हो सकेगा । शिविर में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अब्बास अली एवम् कमरूद्दीन, ग्रामवासी आदि लोगो ने सहयोग किया। पैरामेडिकल एवम् नर्सिंग स्टाफ संध्या, कुशुम,खुशबू,पूजा पटेल,कविता फिजियोथैरेपिस्ट सुनीता , पूजा यादव, ऑप्टोमेट्रिस्ट विजेता, रीफत,रूपम जनसंपर्क अधिकारी अभिषेक , आनंद तिवारी, भगौती ने मरीजों का उपचार एवम् देखभाल किया।



0 Comments