देवदह संवाददाता लखनऊ/महराजगंज ।
महराजगंज 14 सितम्बर 2021, मा0 कृषि मंत्री/कृषि शिक्षा एंव कृषि अनुसंधान विभाग उ0प्र0 श्री सूर्य प्रताप शाही जी का 15 सितम्बर 2021 को जनपद महराजगंज की भ्रमण कार्यक्रम प्राप्त हुआ है। मंत्री महोदय देवरिया से कार द्वारा चलकर 3:00 बजे नेहरू नगर पार्टी कार्यालय पिपरदेउरा पहुचेगें। 04:00 बजे पिपरदेउरा पार्टी कार्यालय, 4:30 बजे ग्रामसभा बेलवा, व 5:30 बजे कृषि विज्ञान केन्द्र बसुली फार्म जायेगें। श्री मंत्री महोदय तत्पश्चात 6:30 देवरिया के लिए प्रस्थान करेंगे। उक्त जानकारी प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल द्वारा दी गयी है।


0 Comments