हेमन्त कुमार संवाददाता ।
*आज मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निरीक्षण*
आज राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूह के कार्य का स्थलीय निरीक्षण करने के क्रम में विकासखंड फरेंदा के ग्राम पंचायत पोखर भिंडा में निरीक्षण किया गया।
*हम किसी से कम नहीं .......*
इसका उदाहरण विकासखंड फरेंदा अंतर्गत ग्राम पंचायत पोखरभिंडा की महिलाओं द्वारा दिया जा रहा है। यहां पर महिला स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया है, जिनके द्वारा दोना (कटोरी) व पत्तल (थाली) का स्वयं निर्माण किया जा रहा है तथा उन्हें स्थानीय बाजारों में विक्रय भी किया जा रहा है जिससे उन्हें स्वरोजगार भी प्राप्त हो रहे हैं।



0 Comments