देवदह एक्सप्रेस संवाददाता
आगामी दिनांक ११ सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है*। जिसमे वैकल्पिक विवाद समाधान प्रणाली के अधीन समझौते के आधार पर निपटारे किये जाने व वरिष्ठ नागरिको के भरण पोषण एवं कल्याणकारी निय़मो के अन्तर्गत आने वाले विवादो का निस्तारण किया जाएगा।
उपरोक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बन्ध मे जनपद के समस्त थानो द्वारा सम्मन तामील कर अवगत कराया जा रहा है । जिससे जनपद के समस्त छोटे बड़े मुकदमो का निष्पादन किया जा सके ।
राष्ट्रीय़ लोक अदालत के सम्बन्ध मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पराविधिक स्वंय सेवकों द्वारा आम जनमानस को अवगत कराया गया ।





0 Comments