देवदह एक्सप्रेस संवाददाता ।
गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के राजनगर कॉलोनी निवासी रामेश्वर सिंह अपनी पत्नी के साथ 25 वर्षों से अपने जमीन पर घर बना कर रह रहे हैं। उन्होंने अपने जमीन से निकलने वाले रास्ते पर 25 वर्ष पहले एक विशालकाय गेट बनाया था। बीते कुछ दिनों से पड़ोस में अगल-बगल के लोग जबरिया अतिक्रमण करने में लगे हैं। रामेश्वर सिंह ने जब गेट छोड़ने से मना किया तो पड़ोसियों ने गाली गुप्ता देकर भगा दिया। जिससे परेशान बुजुर्ग दंपत्ति ने इसकी शिकायत शाहपुर थाने में की तो थाने के दरोगा नजर इमाम में रामेश्वर सिंह पर फर्जी छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करा कर जेल भेजने की धमकी तक दे डाली पड़ोसियों से परेशान दंपत्ति ने गोरखपुर जिला अधिकारी के यहां प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।


0 Comments