हेमन्त कुमार/अमित संवाददाता ।
महराजगंज 6 सितम्बर 2021, मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा श्रम प्रर्वतन अधिकारी महराजगंज व श्रम प्रवर्तन अधिकारी फरेन्दा महराजगंज(ज.) को निर्देशित किया गया है कि मुख्य कार्यपालक अधिकारी लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में 6 सितम्बर से 12 सितम्बर 2021 तक के अभियान के अन्तर्गत पंजीकृत श्रमिकों को गोल्डेन कार्ड ( आयुष्मान कार्ड) बनावाने के लिए अभियान चलायें।
उन्होने कहा है कि जनपद के अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवार को आयुष्मान भारत व मुख्यमंत्री जन आरोग्य के तहत गोल्डेन कार्ड बनवाने हेतु पंजीकृत श्रमिकों को संबंधित ब्लाक पर ले जाएं और उस श्रमिक का गोल्डेन कार्ड / आयुष्मान कार्ड बनवायें। श्रमिक की पहचान हेतु आधार कार्ड, राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर नकल अवश्य हो।


0 Comments