मिशन शक्ति फेज 3 के अंतर्गत "महराजगंज पहल" कार्यक्रम के द्वारा समस्त विकास खण्डों में लगेगा मेगा शिविर, विभिन्न योजनाओं का मिलेगा लाभ ।


 

हेमन्त कुमार विशेष संवाददाता  ।

महराजगंज 6 सितम्बर 2021, मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा बताया गया है कि मिशन शक्ति फेज 3 के अंतर्गत "महराजगंज पहल" कार्यक्रम के द्वारा समस्त विकास खण्डों  में शिविर के माध्यम से वृद्धा पेंशन, निराश्रित महिला, दिव्यांगजन पेंशन, शादी अनुदान, छात्रवृत्ति आदि का लाभ दिलाने हेतु योग्य पात्रों को चिन्हित करने व मिशन शक्ति फेज-3 के तहत महिला स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा व रोजगार के प्रति जागरूकता हेतु विभिन्न तिथियों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के दौरान लाभर्थियों को चिन्हित कर तय प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करवाने हेतु तिथि निर्धारित की गई है। शिविर कार्यक्रम 8 सितम्बर 2021 को विकास खण्ड परिसर परतावल, 9 सितम्बर  को विकास खण्ड  सिसवां, 13 सितम्बर को विकास खण्ड  मिठौरा, 14 सितम्बर को विकास खण्ड  फरेन्दा, 15 सितम्बर  को विकास खण्ड  घुघली, 16 सितम्बर  को विकास खण्ड  पनियरा, 20 सितम्बर  को विकास खण्ड  धानी, 21सितम्बर  को विकास खण्ड  बृजमनगंज, 22 सितम्बर को विकास खण्ड नौतनवां, 23 सितम्बर  को विकास खण्ड  लक्ष्मीपुर, 24 सितम्बर  को विकास खण्ड निचलौल, 27 सितम्बर 2021 को विकास खण्ड परिसर सदर (महराजगंज) में शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया है कि ब्लॉकवार  सहायक विकास अधिकारी(समाज कल्याण) कार्यक्रम के संयोजक तथा संबंधित विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

 सी0डी0ओ0 द्वारा निर्देशित किया गया है कि समस्त उपजिलाधिकारी एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी "महराजगंज पहल" शिविर में उपस्थित रह कर सहयोग प्रदान करेंगे।


Post a Comment

0 Comments