देवदह सवांददाता अंगद गुप्ता
देवरिया : महीनों से चल रही मेहनत के बाद और जनता के इंतजार के बाद आज वह पल भी लोगो के बीच आ गया जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार था आज देवरिया महोत्सव का भव्य आगाज महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के प्रांगण में हो गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद जिला अधिकारी देवरिया अमित किशोर व बरहज के विधायक सुरेश तिवारी मौजूद रहे कार्यक्रम का आगाज मां सरस्वती के प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलन कर व श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद हुआ लोगों के सरागोश से पूरा देवरिया गूंज उठा और प्रतिभागियों ने अपने नृत्य, गायन और विभिन्न कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर लोगों से खूब तालियां बटोरी और अपने इस अद्भुत कला का सराहना भी पाया।


0 Comments