देवदह संवाददाता महराजगंज
महराजगंज : लोकसभा के चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी रणनीति तय कर ली है और बीजेपी के स्टार प्रचारक और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धुआंधार रैलियां शुरू कर दी है, और आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक साथ महाराजगंज में रैली करेंगे यह लोकसभा सीट काफी महत्वपूर्ण भी है क्योंकि यह लोकसभा सीट योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर के बेहद करीबी लोकसभा सीट है इसलिए मुख्यमंत्री पर इस लोकसभा सीट पर खास ध्यान होगा और बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह आज लोगों को भाजपा के कार्यक्रम और योजनाओं का लाभ बता कर बीजेपी को वोट देने की अपील करेंगे।
मिली सूचना के मुताबिक यह दोनों बड़े नेता सुबह 11:00 बजे पहुंचेंगे और धनेवा स्थित मैदान में आयोजित भूत अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
मिली सूचना के मुताबिक यह दोनों बड़े नेता सुबह 11:00 बजे पहुंचेंगे और धनेवा स्थित मैदान में आयोजित भूत अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

0 Comments