बीजेपी किसान मोर्चा का अधिवेशन गोरखपुर में शुरु, पीएम कल करेगें समापन


देवदह एक्सप्रेस  के कार्यकारणी सम्पादक हेमन्त कुमार  की रिपोर्ट

गोरखपुर ।  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि किसान कुंभ में स्वागत है। यह गोरक्षनाथ की तपोभूमि है धर्मांतरण के खिलाफ भी अवैधनाथ पूरे देश को दिशा दिया मेरे ऊपर भी महंत अवैद्यनाथ का आशीर्वाद रहा है। पाकिस्तान ने सैनिकों को मौत के घाट उतारा है। अबकी मोदी सरकार में शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। मोदी सरकार ने आतंकवाद से कोई समझौता नहीं किया । हर मोर्चे पर उनको सबक सिखाया। उनका खून जाया नहीं जाएगा। सरकार बनाने को यहां से जाएं।किसान मोर्चा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने यह बात कही। उन्होंने आगे कहा कि 2022 तक किसानो  की आय दुगनी करके दिखाएंगे। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल बाबा हमें बताएं कि जिन्हें यह भी नहीं पता कि आलू जमीन के नीचे होता है कि ऊपर होता है,राहुल बाबा हमें चार रवि तथा चार खरीफ की फसल का नाम बता दे, इनसे कोई सवाल नहीं करेंगे। हमने कभी किसानों को भिच्छुक नहीं समझा।
उन्होने कहा कि यह राष्ट्रीय किसान  सम्मेलन का मुख्य उद्देश किसानों का विकास सुरक्षा एवं उनके जीवन को विकास के नए पद पर लाना है। किसानों का शोषण पूर्व सरकारों ने किया है। इसका पूरा लाभ नहीं मिलता रहा। किसानों के जीवन शैली को ऊंचा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो काम किया , सराहनीय है । प्रधानमंत्री ने 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का जो लक्ष्य रखा है वह पूरा होगा। आजादी के बाद पहली बार दुगना करने वाला प्रधानमंत्री मिला।

Post a Comment

0 Comments