वरिष्ठ संवाददाता अंगद गुप्ता की कलम से ब्यूरो रिपोर्ट देवदह मीडिया ग्रुप
ब्यूरो(विशेष) : 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद जिस तरह हिन्दुस्तान और पाकिस्तान(आतंकिस्तान) के बीच तनाव और मुठभेड़ जारी रहा, उसी क्रम में हिन्दुस्तान ने अपने वीर जाबाज़ों के सहादत से बौखलाए पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकाने को निशाना बनाया और 26 फरवरी को पाकिस्तान के सीमा में दाख़िल होकर नॉन-मिलिटेंसी एक्शन कर पाकिस्तानी आतंकियो के कैम्प को ध्वस्त कर दिया, जिसके बाद सुत्रों का मानना है कि 250 से ज्यादा आतंकियों को खत्म कर दिया, लेकिंन वही पाकिस्तान ने चालबाजी के साथ कहा कि इस हमले में कोई नुकसान नही हुआ और न ही कोई मारा गया।
पाकिस्तान को आतंकियों से मोहब्बत है, तो क्यों ना बौखलाए
उसके बाद पाकिस्तान ने बौखलाने के बाद उसने 27 फरवरी को 2 विमानों के साथ भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश की, जिसके बाद भारत ने रेटेलीएट करते हुए उन्हें खदेड़ लिया और जाबाबी कार्यवाही करते हुए पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट को मार गिराया और इसी कारण हमारे एक वीर जबाज विंग कमांडर का वायु विमान क्षतिग्रस्त हो गया और उसके बाद हमारे युवा विंग कमांडर ने विमान से पैरासूट लागकर छलांग लगा दी और जा गिरे पाकिस्तान के सरहद उस पार।
फिर क्या हुआ हमारे वीर सपूत के साथ ......
पाकिस्तानी सरहद के पार गिरने के बाद अगर पाकिस्तान द्वारा जारी अभिनदंन के वीडियो मुताबिक वहां उन्हें पाकिस्तानी रेंजर ने उन्हें आंखों पर पट्टी बांध दी और उन्हें कैप्चर कर लिया।माफ कीजिये ये नही बता सकता - वीर जबाज अभिनदंन
उसके बाद क्या हुआ सिलसिलेवार तरीके से---
- पाक रेंजर्स - आपका नाम क्या है ?
- हिंदुस्तानी जबाज - अभिनदंन वर्त्तमान
- पाक रेंजर्स - आपका धर्म कौन सा है ?
- हिंदुस्तानी जबाज - हिन्दू
- हिंदुस्तानी जबाज - मैं कहा हु ?
- पाक रेंजर्स - हिंदुस्तान में
हिंदुस्तानी जबाज को कुछ शक हुआ और फिर बोला भारत माता की जय।
- पाक रेंजर्स - पाकिस्तानी सेना जिंदाबाद
फिर उसके बाद उनसे उनका लक्ष्य क्या ये सब पूछने की कोशिश की गई लेकिन वीर जांबाज अभिनंदन कहां माफ कीजिएगा यह जानकारी आपको नहीं दे सकता ।
उसके बाद अभिनंदन ने दौड़ लगाई और आगे जाकर नाली में गिर गई जिसके बाद उन्होंने कुछ कागजात को निगल लिया और कुछ नालियों में बहा दिया ताकि कोई भी जानकारी पाकिस्तानी रेंजर्स के हाथ में लग सके।




0 Comments