महराजगंज: सरकारी कर्मचारियों की महा हड़ताल



देवदह एक्सप्रेस कार्यकारी संपादक हेमंत कुमार के साथ के० म० पटेल
महराजगंज: सैकड़ों सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर बुधवार को रोड़ पर आंदोलन करने के लिए उतरे, उनकी मांग पुरानी पेंशन व्यवस्था को २ से 4 चार के भीतर बहाल करने की है अन्यथा ये प्रर्दशन एक विशाल रूप ले लेगा, और प्रर्दशन बड़े अस्तर पर करेंगे।

विकास भवन में पसरा सन्नाटा

इस मामले पर कर्मचारियों का साफ-साफ कहना है कि यदि जल्द ही पुरानी पेंशनों की बहाली नहीं हुई तो हम कर्मचारी लोग अपनी ताकत को दिखाते हुए सरकार की ईंट से ईंट बजाने का काम करेंगे।
बता दें कि आज यानि बुधवार से सभी सरकारी कर्मचारियों की 12 फरवरी तक पेंशन बहाली को लेकर महा हड़ताल शुरू हो गई है। इस हड़ताल में पेंशन बहाली को लेकर सभी कर्मचारी अपना कार्यालय और शिक्षक अपना स्कूल छोड़कर रोड पर आंदोलन करने के लिए उमड़ आए हैं। धरने में शिक्षक नेता केशव मणि, सतेंद्र कुमार, मनउवर अली, कमलेश सिंह समेत सैकड़ो सरकारी कर्मचारी मौजूद हैं।

Post a Comment

0 Comments