आज से शुरू हुआ पंजीकरण, इसी महीने से पैसे पहुंचेंगे किसानो के खातों में पैसे


देवदह ब्यूरो समाचार 

ब्यूरो (स्पेशल ) : पांच एकड़ से कम जोत वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत खाते में धनराशि भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए सभी चारों तहसीलों में मंगलवार से गुरुवार तक शिविर लगाकर पंजीकरण किया जाएगा। इस संबंध में डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने सोमवार को सभी एसडीएम को दिशा निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि इसी महीने किसानों के खाते में योजना की पहली किस्त पहुंचेगी।

केंद्र सरकार ने किसानों के लिए अब तक की सबसे बड़ी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि लांच की है। एक फरवरी को कार्यवाहक वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट में योजना को सार्वजनिक किया। इसके दो दिन बाद ही किसानों को योजना के तहत लाभ देने की प्रक्रिया शुरू हो गई।
डीएम ने सोमवार को बताया कि पांच एकड़ से कम जोत वाले किसानों का पहले ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। इसके लिए सभी संबंधित तहसीलों में पांच-पांच काउंटर लगाए जाएंगे। मंगलवार से गुरुवार तक पंजीकरण का कार्य पूरा होगा। इसके बाद जमीनों का आकलन कर पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। किसानों को पहली किस्त के रूप में 28 फरवरी तक दो-दो हजार रुपये खाते में भेजे जाएंगे।

पंजीकरण के लिए लाने होंगे ये दस्तावेज

पंजीकरण के लिए किसानों को अपनी खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छाया प्रति लानी होगा। यदि आधार कार्ड नहीं है तो राशन कार्ड, पैनकार्ड या अन्य पहचानपत्र देना होगा।

यह है योजना --------

- पांच एकड़ से कम जोत वाले किसान योजना के लिए पात्र होंगे।
- प्रत्येक किसान को हर वर्ष 6000 रुपये खाते में भेजा जाएगा।
- प्रत्येक वर्ष तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये भुगतान होगा।
- योजना दिसंबर 2018 से लागू, पहली किस्त फरवरी में मिलेगी।
पंजीकरण में सहयोग करेंगे लेखपाल और प्रधान
एसडीएम सदर सत्यम मिश्रा ने बताया कि योजना का लाभ सभी पात्र किसानों को मिले इसके लिए सभी लेखपालों व प्रधानों को जिम्मेदारी दी गई है। वह अपने गांव के किसानों का पंजीकरण कराने में सहयोग करेंगे। प्रधानों को निर्देश दिया गया है कि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करके तहसील में लगने वाले शिविर में भेजें।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार से तीन दिन तक सभी तहसीलों में शिविर लगाकर पंजीकरण किया जाएगा। 28 फरवरी तक किसानों को पहली किस्त दो-दो हजार रुपये दे दी जाएगी। किसानों को पंजीकरण में तेजी दिखानी होगी।

Post a Comment

0 Comments