देवदह एक्सप्रेस संवाददता रुद्रपुर, अंगद कुमार गुप्ता
रुद्रपुर नगर : बाबा दुगधेश्वर नाथ मंदिर में हर बार की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भक्तो का जनसैलाब सोमवार को देखने को मिलेगा, जिसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए, चप्पे - चप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी, और किसी श्रद्धालु को किसी प्रकार का दिक्क्तों का सामना न करना पड़े इसको लेकर बैरिकेटिंग की गयी और महिला और पुरुष के लिए अलग - अलग बैरिकेटिंग की गयी है, मंदिर प्रशाशन ने पिछली बार सामने आये चैन सनेचिंग और पॉकेट मारो की घटना को देखते हुए इस बार मंदिर प्रशाशन ने नोटिस लगाते हुए श्रद्धालुओं से अपील की है महंगे जेवरात और ज्यादा धनराशि लेकर मंदिर परिषर में न प्रवेश करे क्योकि लोगों के हजारों संख्या में इन वस्तुओ को सुरक्षित रखने में समस्या का सामना करना मुश्किल होगा।
मंदिर के साथ - साथ मनोरजन की उपकरणों में चहल गर्मी तेज
इस बार आस लागई जा रही है की श्रद्धालुओं की संख्या पिछले सालो के मुक़ाबले ज्यादा हो सकती क्योकि इस बार महाशिरात्रि का पर्व सोमवार के महाशुभ अवसर पर है।
और श्रद्धालुओं के मनोरजन के लिए तमाम झुले और उपकरण के तैयारी लगभग पूरी हो गयी और अब श्रद्धालुओं का इंतज़ार।




0 Comments