आग से मशरूम प्लांट राख


हेमन्त कुमार औऱ कृष्ण मुरारी पटेल देवदह संवाददाता
हराजगंज झनझनपुर|  चौक थाना  क्षेत्र के ग्राम सभा दरहटा टोला लालपुर के सटे उत्तर तरफ मशरूम उगाने के प्लांट में अचानक आग लग गयी। जिससे पूरा प्लांट जलकर राख हो गया। जिसमे लाखों रुपये का नुकसान हुआ। मौके पर पहुचे थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान व दमकल की गाड़ी।
जानकारी के अनुसार चौक थाना  क्षेत्र के ग्राम सभा दरहटा टोला लालपुर निवासी कृषणानंद  पटेल गांव के उत्तर तरफ रोड के किनारे अपने पचास डिसमिस खेत में मसरूम उगाने का प्लान्ट करीब एक साल पहले लगाया था। जिसमे बॉस बल्ली व सरपत का प्रयोग किया गया था । जिसमे सोमवार को अचानक आग लग गयी व करीब पांच लाख रुपये की क्षति हो गयी। लोग आग की लपटों को देख उसे बुझाने के लिए दौड़े। लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि जब तक लोग मौके पर पहुँचते तब तक पूरा प्लांट जलकर राख में तब्दील हो गया। सूचना पर मौके पर दमकल व  चौक थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान मयफोर्स पहुँचे ।

Post a Comment

0 Comments