पाकिस्तान के ICJ जाने के फैसले पर भारत का प्रहार, कहा- जहां जाओगे, वहीं निपटेंगे


नई दिल्ली, एजेंसी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) समेत तमाम मंच पर कश्मीर मुद्दे को लेकर मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पाकिस्तान ने कश्मीर मसले पर अंतरराष्ट्रीय अदालत (आइसीजे) जाने का फैसला किया। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मंगलवार को बताया कि अब हम कश्मीर मसले को अंतरराष्ट्रीय अदालत में उठाएंगे।

हालांकि, इसमें भारत को किसी किस्म की चुनौती का सामना नहीं करना पड़ेगा, उसके पीछे वजह है भारत का बेहद मजबूत पक्ष। वहीं, इसके इतर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने भी साफ कर दिया है कि पाकिस्तान जहां जाएगा, वहीं हम मजबूती से जवाब देंगे।
भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से ARTICLE 370 हटा दिया गया। इसके खिलाफ ICJ जाने के पाकिस्तान के फैसले पर शीर्ष राजनयिक सैयद अकबरुद्दीन ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, 'हर देश को उसके पास उपलब्ध हर रास्ता अपनाने का अधिकार है... हमारी सोच भी अलग-अलग रहती है... अगर वे हमसे अलग-अलग मंच पर निपटना चाहते हैं, तो हम उसी मंच पर उन्हें जवाब देंगे...यह उनकी पसंद का मंच है... उन्होंने एक बार कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे...'

Post a Comment

0 Comments