विपिन शर्मा मिस्टर व पूजा यादव मिस फेयरवेल बनी




संवाददाता हेमंत की रिपोर्ट
गोरखपुर। डीडीयू के रसायन विभाग में एमएससी भाग एक के विद्यार्थियों ने एमएससी भाग दो कि विद्यार्थियों के लिए शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया इस दौरान विपिन शर्मा को मिस्टर पूजा यादव को मिस फेयरवेल चुना गया बेस्ट परफॉर्मर का पुरस्कार विक्रान्त सिंह और पूर्णिमा राय को चुना गया संस्कृतिक कार्यक्रम से समारोह की शुरुआत हुई विभागाध्यक्ष  प्रोफेसर ओ पी पांडे ने विदा हो रहे छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की साथी उन्होंने एमएससी प्रथम वर्ष के छात्रों द्वारा आयोजित किए गए इस फेयरवेल कार्यक्रम को  भी जमकर सराहा।
इसके बाद जुनियर व सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की।
कार्यक्रम को मुख्य रूप से सोनम कुमारी और हेमन्त कुमार ने संचालित किया। अंकित यादव जूही   शिवम मिश्रा प्रियंका सिंह वर्तिका  मनमोहन आकर्षित प्रशांत जआउद्दीन शुभम जया वंदना अमृता सिंह तहरिमा ज्योति  हरिशंकर की  प्रस्तुतियां सराहनीय रही।
 निर्णायक मंडल की भूमिका सत्यव्रत पांडे और परमानंद चौबे ने निभाई।

Post a Comment

0 Comments