देवदह संवाददाता हेमंत कुमार और कृष्ण मुरारी पटेल
फरेंदा । फरेंदा विधानसभा के छितही, धानी ढाला और मथुरा नगर में जनसंपर्क करते हुए 63 लोकसभा महाराजगंज के गठबंधन प्रत्यासी पूर्व सांसद कुँवर अखिलेश सिंह सपा बसपा के कल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए साइकिल वाला बटन दबाने की अपील किये।
इस दौरान बसपा प्रत्यासी परसुराम निषाद, बेचन निषाद, वरिष्ठ नेता अशोक यादव, पूर्व चेयरमैन विनोध गुप्ता, रियाज अहमद के साथ तमाम लोग मौजूद थे।
आज महराजगंज के मौजूदा सांसद पंकज चौधरी के अवास् पर नौतनवा विधान सभा क्षेत्र के दो दर्जन ग्राम प्रधान आये, उनसें मिलकर उन्होंने अपनी पीड़ा बताई की कैसे दो तनाशाहो के बीच रहते है। सांसद ने उनको आश्वस्त किया कि वे निश्चिंत रहे, भारतीय जनता पार्टी के साथ रहे, उनको पूरा सम्मान मिलेगा और पूरी सुरक्षा भी मिलेगी।
- आज लोगो से संपर्क अस्थापित कर कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि आज़ादी से लेकर महराजगंज ज़िला बनने तक, और उसके बाद अभी तक किसी राजनैतिक दल ने महिलाओं को यह अवसर नहीं दिया। हम कृतज्ञ हैं राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी के कि पहली बार महराजगंज में एक महिला प्रत्याशी उतार कर उन्होंने उन भ्रांतियों को तोड़ा है जो दशकों से हमारे समाज का हिस्सा रही हैं।




0 Comments