अजीत गौंड संवाददाता रुद्रपुर
रुद्रपुर/देवरिया। पूर्व ब्लाक प्रमुख और सपा नेता भरत यादव का निधन हो गया। वह रुद्रपुर के ब्लाक प्रमुख रह चुके थे। मौत की खबर सुनते ही उनके पैतृक गाँव ड़हरौली मे शोक की लहर दौड़ गई। सुबह से ही तमाम राजनीतिक दलों से जुडे लोगों ने पहुँच कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व ब्लाक प्रमुख का अन्तिम संस्कार सरयू नदी के तट मुक्तिधाम पर उनके छोटे पुत्र अभिषेक यादव ने मुखाग्नि दी। खबर की सूचना मिलते ही सपा जिलाध्यक्ष डाॅ दिलीप यादव ,समेत सपा नेताओ ने घर पहुँच कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा, पूर्व चेयरमैन सुभाष मद्देशिया,,ब्लाक प्रमुख जटाशंकर दुबे ,राजीव गुप्ता ,पूर्व चेयरमैन छठ्ठेलाल निगम, डॉ रामभरोसा त्रिपाठी ,रामकेवल यदव, प्रदीप यादव, हरेन्द्र सिंह त्यागी, रमेश यादव, सिकंदर यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।I
Copyright © 2018 Devdah Express Pvt. Ltd. | Co-Editor : Angad Kumar Gupta ... Office - Maharajganj, Uttar Pradesh| 8299319835
Copyright © 2018 Devdah Express Pvt. Ltd. | Co-Editor : Angad Kumar Gupta ... Office - Maharajganj, Uttar Pradesh| 8299319835


0 Comments