रुद्रपुर संवाददाता अजीत गौंड
रुद्रपुर/देवरिया : कोरोना को लेकर सतर्कता बरतते हुए राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने सोमवार को रुद्रपुर डाक बँगले पर ईकोफ्रेंडली होली का आयोजन किया इस अवसर उन्होने वहां मौजूद लोगों पर रंग बिरंगे फूल बरसा कर होली की शुभकामनाएं दी। विश्वभर मे फैले कोरोना के प्रकोप को देखते हुए लोगों को होली पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। होली मे हुड़दंग से दूर रहना होगा। लोगों को सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा। कीचड़ और केमिकल युक्त रंगो अबीरों से परहेज करना होगा। उन्होने होली की बधाई और शुभकामनाएं पूरे जनपद वासियो को दी इस अवसर पर भाजपा नेता संगमधर दुबे ,रमाशंकर निषाद , कमलेश सिंह ,रामसन्तोष शुक्ला , गिरीश नारायण, जितेन्द्र गुप्ता , रविकांत शुक्ला, राजीव गुप्ता,दिलीप जायसवाल,अनिरुद्ध चौधरी,राजू गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
Copyright © 2018 Devdah Express Pvt. Ltd. | Co-Editor : Angad Kumar Gupta ... Office - Maharajganj, Uttar Pradesh| 8299319835


0 Comments