रुद्रपुर के लोगों ने किया जनता कफ्यू का पालन


रुद्रपुर संवाददाता अजीत गौंड़

रुद्रपुर/देवरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जनता कर्फ्यू का रुद्रपुर के सड़कों पर सीधा असर दिखाई दे रहा है जिन रोड़ों पर भीड़ ही भीड़ हर रोज दिखाई देती थी लेकिन आज रुद्रपुर में सभी दुकानें बंद मिली उस रोड पर आज जनता कर्फ्यू का पूरा असर दिखाई दे रहा है जनता अपने घरों में रह कर सुरक्षित महसूस करते हुए मूड बना ली। करोना वायरस को जड़ से उखाड़ कर फेंकना है क्योंकि रोड पर है ना कोई टेंपो चल रहा है ना किसी भी प्रकार की चार पहिया वाहन और ना ही बस चल रही है। सामुदायिक जनता कर्फ्यू का समर्थन पूर्ण रूप से मिल रहा है, सभी दुकानें पूर्ण रूप से बंद दिखाई दे रही है। इसके साथ ही रुद्रपुर क्षेत्र के कोने-कोने लोगों ने ताली-थाली बजाकर देश की सेवा में लगे लोगों का आभार भी व्यक्त किया कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए रविवार को पूरा हिंदुस्तान एकजुट दिखा।



Devdah Express | Rudrapur, Deoria 274204, Uttar Pradesh | 8299319835 | dexpressmedia@outlook.com

Post a Comment

0 Comments