रुद्रपुर ने जनता कर्फ्यू का किया पालन, कोरोना के जहर से लोग घरों मे बंद


अंगद गुप्ता संवाददाता
रुद्रपुर देवरिया - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोरोना वायरस से बचाव के लिए रविवार को सुबह 7 से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू  की अपील का असर रुद्रपुर उपनगर व देहात क्षेत्र में देखने को मिला। रविवार को सुबह से ही उपनगर के अधिकांश इलाकों में सन्नाटा पसरा रहा। 



यहां लोगों ने जनता कर्फ्यू का समर्थन किया और अपने घरों से बाहर नहीं निकले।दूर दराज से आये लोगो को साधन के अभाव में दिक्कतें झेलनी पड़ी पर केरोना वायरस के खिलाफ सभी जनता एकजुट दिखी व इसका भरपूर समर्थन लोगो ने किया।हालांकि प्रदेश सरकार ने जनता कर्फ्यू 24 घंटे यानि कि सोमवार सुबह 7 बजे तक लागू करने का निर्णय लिया है। जनता कर्फ्यू के दौरान आवश्यक वस्तुओं की खरीदी के लिए कुछ दुकानें प्रारंभ रही।





Devdah Express | Rudrapur, Deoria 274204, Uttar Pradesh | 8299319835 | dexpressmedia@outlook.com

Post a Comment

0 Comments