पत्नी गयी मायके तो युवक ने खा लिया सल्फास


अजीत गौंड संवाददाता
रुद्रपुर/देवरिया। रुद्रपुर का रहने वाला एक युवक पत्नी से विवाद के बाद जहर खा लिया ।गम्भीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।यहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है ।रुद्रपुर के पकड़ी गाँव का रहने वाले युवक महेश पाण्डेय उम्र 45 वर्ष का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। सोमवार को भी दोनो के बीच विवाद हो गया। नाराज होकर पत्नी मायके चली गयी इससे नाराज युवक महेश ने दोपहर में सल्फास खा लिया परिवार के लोगो को जानकारी होते ही उसे आनन फानन जिला अस्पताल पहुंचाया और पत्नी को भी सूचना दे दी। सूचना के बाद पत्नी भी जिला अस्पताल मे पहुँच गयी। यहां चिकित्सकों ने उसकी गम्भीर बतायी है।

Copyright © 2018 Devdah Express Pvt. Ltd. | Co-Editor : Angad Kumar Gupta ... Office - Maharajganj, Uttar Pradesh| 8299319835

Post a Comment

0 Comments