जल्द पूरा करे एनएच730 का निर्माण कार्य - जिलाधिकारी।



हेमन्त कुमार संवाददाता।
जिलाधिकारी डा उज्जवल कुमार  की अध्यक्षता में एनएच730 की बैठक सम्पन्न हुई। एनएच 730 का शुरू कार्य लगभग दो वर्ष होने को हो रहे,परन्तु कार्य में लापरवाही एवं मानक गुणवत्ता परक न होने के कारण ठेकेदार के प्रति गहरी नाराजगी ब्यक्त करते हुए कार्यो में लापरवाही व मानक विपरीत होने पर तृस्तरिय कमेटी का गठन करने का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिया। तृस्तरीय कमेटी में एस डी एम सदर,अधिशासी अभियन्ता पी डब्लू डी व अधिशासी अभियन्ता जल निगम होगें।
     जिलाधिकारी ने कमेटी से कहा कि जाच में किसी प्रकार की समझौता नही होना चाहिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल, एडीएम कुन्जबिहारी अग्रवाल, एस डी एम सदर आर बी सिह,अधिशासी अभियन्ता ए0के0 अग्रवाल,कृष्णगोपाल जायसवाल नगर अध्यक्ष व एनएच से सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments